पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुलाजिम बोले, एक लाख का बीमा करो

मुलाजिम बोले, एक लाख का बीमा करो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेमोक्रेटिकमिड डे मील कुक फ्रंट पंजाब और मिड डे मील दफ्तरी मुलाजिम और कुक वर्कर यूनियन पंजाब ने साझे तौर पर रैली का आयोजन किया गया। चतर सिंह पार्क में हुई मीटिंग में पंजाब भर से आए हजारों मुलाजिमों ने हिस्सा लिया। यूनियन के राज्य प्रधान प्रवीन कुमार की अध्यक्षता में हजारों की गिनती में मिड डे मील वर्करों दफ्तरी मुलाजिमों ने हिस्सा लिया।

पंजाब सरकार के खिलाफ नारे लगा कर इन वर्करों ने अपनी मांगों को जल्द पूरा करने के लिए आवाज उठाई। यही नहीं, अपनी जान को जोखिम में डाल कर काम करने वाले वर्करों ने एक लाख रुपये का बीमा भी करवाने के लिए भी बात रखी है।

सभी मुलाजिमों ने चतर सिंह पार्क से डिप्टी कमिश्नर दफ्तर तक रैली निकाली। जिसमें उन्होंने एसडीएम को अपना मांग पत्र सौंपा। जिसके बाद एसडीएम ने 23 दिसंबर को शिक्षा मंत्री के साथ यूनियन की मीटिंग पक्की करवाई है। राज्य प्रधान प्रवीन कुमार ने कहा कि हमारी मांग ही सबसे बड़ी यही है कि मिड डे मील कुक और दफ्तरी मुलाजिमों की सेवाओं को रेगुलर किया जाए। महंगाई के इस दौर में भी मुलाजिमों को सिर्फ 1200 रुपए दिए जा रहे हैं, जो सरासर नाइंसाफी है। उन्होंने कहा कि कुक वर्कर्स और दफ्तरी मुलाजिमों की तनख्वाह बढ़ाई जाए।

कई शहरों में ठेकेदारों के हवाले किया गया मिड डे मील का ठेका वापस लिया जाए। 25 बच्चों पर एक कुक रखने के नियम को सख्ती से लागू किया जाए। आउट सोर्सिंग और भर्ती के सारे डाटा एंट्री ऑपरेटर्स को भी लागू किया जाए। सभी ने सहायक ब्लॉक मैनेजर की तरक्की करने की मांग भी की है। सभी वर्कर्स ने मांग की है कि अगर मिड डे मील और दफ्तरी कर्मचारियों की मांगों को माना नहीं गया तो संघर्ष को और भी तेज किया जाएगा।

इस मौके पर प्रेम, सुखदेव सिंह सैनी, सीटू के अध्यक्ष जतिंदर पाल सिंह, नवदीप सिंह, अमरनाथ, प्रकाश सिंह, सुखविंदर कौर, गीतांजलि, सुखजीत कौर, बलविंदर कौर, हरमीत कौर मौजूद थे।

सभी मुलाजिमों ने चतर सिंह पार्क से डिप्टी कमिश्नर दफ्तर तक रैली निकाली। फोटो : भास्कर