- Hindi News
- पुलिस अफसर की कार का नंबर ट्रक में लगा 12 करोड़ की वैट चोरी
पुलिस अफसर की कार का नंबर ट्रक में लगा 12 करोड़ की वैट चोरी
एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट का खुलासा, सोलवेक्स कंपनी के खिलाफ हुई कार्रवाई
विशेषसंवाददाता|लुधियाना
पंजाबकी सोलवेक्स इंडस्ट्री ने वैट चोरी करने के लिए अपने ट्रक में पंजाब पुलिस के एक अधिकारी की कार का नंबर प्लेट लगा कर हरियाणा और महाराष्ट्र में चावल के छिलकों से बनने वाले तेल की सप्लाई की है। इससे करीब 12 करोड़ रुपए की वैट चोरी पकड़ी गई है। इसका खुलासा खुद डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने की है। बादल ने ईटीसी अनुराग वर्मा को वैट चोरी करने वालों के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज कराने का आदेश दिया है।
एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट के कमिश्नर अनुराग वर्मा ने बताया कि लुधियाना की कुछ बड़ी साइकिल कंपनियों और सोलवेक्स इंडस्ट्री ने करोड़ों रुपए की वैट चोरी की है। इसकी जांच हो रही है। इसमें अभी सोलवेक्स इंडस्ट्री की वैट चोरी पकड़ी गई है। इस इंडस्ट्री में चावल के छिलकों से तेल बनाने का काम किया जाता है। कंपनी ने अपने रिकार्ड में दिखाया है कि हरियाणा और महाराष्ट्र में राइस-ब्रैंड अायल की सप्लाई की है। विभाग को शक हुआ तो जांच शुरू हुई।
अनुराग वर्मा के अनुसार जांच में हैरानीजनक पहलू सामने आए। जिस ट्रक से तेल की सप्लाई करने का रिकार्ड में दिखाया गया, वह जांच में पंजाब पुलिस के एक अधिकारी के कार का नंबर निकला। जांच में पता चला कि तेल की सप्लाई कागजों में हुई है, इससे सरकार को करीब 12 करोड़ रुपए की चपत लगी है। कंपनी से 12 करोड़ रुपए जमा करवा लिए गए। इससे पहले साइकिल स्टील इंडस्ट्री से जुड़ी कुछ कंपनियों को भी वैट चोरी में पकड़ा गया है। इनके खिलाफ जांच चल रही है।