पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस को मजबूत करने को बनेगी 11 सदस्यीय कमेटी : बाजवा

कांग्रेस को मजबूत करने को बनेगी 11 सदस्यीय कमेटी : बाजवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना. जिला कांग्रेस के प्रभारी फतेहजंग सिंह बाजवा ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी को मजबूत करने के लिए 11 सदस्यीय सलाहकार कमेटी का गठन करके पार्टी को जमीनी स्तर मजबूत किया जाएगा। बाजवा ने शनिवार को कांग्रेस भवन में ब्लाक अध्यक्षों के साथ पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए विधायक सुरिन्द्र डाबर, विधायक भारत भूषण आशू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लीना टपारिया और प्रदेश कांग्रेस शहरी विकास सैल के चेयरमैन रमेश जोशी की मौजूदगी में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए दी।