कांग्रेसियों ने शोक व्यक्त किया
लुधियाना। सांसदरवनीत सिंह बिट्टू, विधायक भारत भूषण आशू, विधायक सुरिन्द्र डाबर, लुधियाना कांग्रेस के प्रभारी फतेह जंग सिंह बाजवा ने ढंडारी कलां में असामाजिक तत्वों द्वारा जिंदा जलाई गई लड़की के निवास पर उसके घरवाले से मिलकर शोक जताया। कांग्रेसी नेताओं ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि वह इंसाफ दिलवाने के लिए लड़ी जाने लड़ाई में परिवार के कंधे से कंधा मिलाकर हर तरह की मदद करेगा। अगर राज्य सरकार ने परिवार को इंसाफ दिलाने में देरी की तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेगी।