- Hindi News
- Sukhbirbadal2014@gmail.com पर एसीपी दहिया के ट्रांसफर का विरोध
sukhbirbadal2014@gmail.com पर एसीपी दहिया के ट्रांसफर का विरोध
मनीष शर्मा| लुधियाना manish.sharma4@dbcorp.in
हाईकोर्ट के जज का चालान काटने पर एसीपी ध्रुव दहिया को ट्रांसफर करने के खिलाफ लोगों ने डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के ऑनलाइन संगत दर्शन वाली ई-मेल आईडी sukhbirbadal2014@gmail.com पर विरोध जताना शुरू कर दिया है। इसमें पंजाब सरकार की ट्रांसफर की कार्रवाई काे गलत ठहराते हुए कैंसल करने की मांग की जा रही है। खासकर, सोशल मीडिया पर एक्टिव यूथ फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए दूसरों को भी सुखबीर बादल की आईडी पर मेल भेजकर सरकार तक विरोध दर्ज करवाने की अपील कर रहे हैं।
30दिन में होता है निपटारा: डिप्टीसीएम का कहना है कि किसी भी डिपार्टमेंट से प्रॉब्लम होने पर ई-मेल आईडी sukhbirbadal2014@gmail.com पर सीधे उनसे कॉन्टेक्ट कर सकते हैं। चाहे वो जवाब दें ,लेकिन उस पर एक्शन जरूर लिया जाएगा। 30 दिन में इस पर आई कंपलेंट्स का निपटारा कर दिया जाता है। िडप्टी सीएम ने अपने फेसबुक एकाउंट पर भी इसे अपडेट किया है।
अमृतसर के आरटीआई एक्टिविस्ट पीसी बाली ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के पब्लिक इन्फॉर्मेशन अफसर से आरटीआई के जरिए पूरे मामले की इन्फॉर्मेशन मांगी है। उन्होंने व्हीकल की रजिस्ट्रेशन, ऑनरशिप, चालान की कॉपी, ऑफिशियल व्हीकल के पर्सनल विजिट शापिंग के लिए यूज, चालान कैंसिल करने का कारण आदि के बारे में इन्फॉर्मेशन देने की मांग की है।
फरीदकोट डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे एडवोकेट मंगत अरोड़ा ने पूरे मामले में सुखबीर और सीपी प्रमोद बान को ई-मेल से कंपलेंट भेजी है। एडवोकेट अरोड़ा ने रॉन्ग पार्किंग चालान काटने के बाद दबाव डालकर उसे कैंसल करवाना पुलिस अफसरों की ड्यूटी में डायरेक्ट एंटरफेयरेंस है। वहीं, पब्लिक रिकॉर्ड से छेड़छाड़ भी है। उन्होंने कहा कि इन दिनों ट्रैफिक अवेयरनेस कैंपेन चल रही है, लेकिन चालान कैंसल करने से बहुत नेगेटिव मैसेज गया है क्योंकि मीडिया में यह मामला काफी जोर-शोर से उछला है। पब्लिक में सही मैसेज देने के लिए स्ट्रिक्ट एक्शन की जरूरत है।
पब्लिक के विरोध के बाद एसीपी दहिया के ट्रांसफर मामले में गवर्नमेंट \\\"वेट एंड वॉच\\\' की स्थिति में गई है। डिप्टी सीएम की विजिट के दौरान मामला उठने, उनकी मेल पर विरोध दर्ज होने के साथ कंपलेंट्स जाने के बाद उनकी रिलीविंग दो दिन के लिए टाल दी गई है। माना जा रहा है कि अगर पब्लिक खासकर यूथ में इसी तरह