चोरी की रेत से भरे पांच वाहन जब्त
लुधियाना | पुलिसने नाकाबंदी करके चोरी की रेत से भरे 5 वाहनों को कब्जे में लिया है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन लोग वाहन छोड़ कर फरार हो गए हैं। थाना साहनेवाल पुलिस ने बताया कि 11 दिसंबर को जब वह इलाके में मौजूद थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग दरिया से रेत चोरी कर रहे हैं। तभी पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर ली। इसी दौरान सामने से रेत से भरी दो ट्राॅली आते दिखाई दी। रोककर जब रेत के बारे में पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे सके। पुलिस ने उनकी ट्रॉलियां कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। पुलिस ने मुताबिक पकड़े गए आरोपियों की पहचान महंद रमजान और महंद याकूब के रूप में हुई है। उधर थाना मेहरबान पुलिस ने इलाके में छापेमारी करके रेत से भरी तीन ट्रॉलियां कब्जे में ली है। पुलिस ने बताया कि गांव हवास में नाकाबंदी में उन्होंने रेत से भरी यह तीन ट्रॉलियां पकड़ी है, जब इन्हें रुकने का इशारा किया तो आरोपी ट्राॅली छोड़कर भाग गए।