पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीचर्स ने कहा, सीएम के पास आम लोगों के लिए नहीं समय

टीचर्स ने कहा, सीएम के पास आम लोगों के लिए नहीं समय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना | एसएसएरमसा अध्यापक यूनियन पंजाब की आेर से वाॅलंटियर लड़की की आेर से खुदखुशी की कोशिश करने पर दुख प्रकट किया गया। इस दौरान यूनियन के जिला प्रधान अमनदीप सिंह दुधारू ने कहा कि मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल के पास आम लोगों के साथ मिलने का समय नहीं है। हमारी यूनियन ने मुख्य मंत्री के साथ 2 फरवरी को 2500 अध्यापकों के साथ लुधियाना में इकट्ठे हो कर मीटिंग करने के लिए समय की मांग की थी। वही 10 मिनट का समय मांगने के बदले अध्यापकों को 13 दिन की जेल में डाल दिया गया। अभी भी प्रशासन की आेर से लगातार समय की मांग की जा रही है। जहां इतने समय से धरने लगाकर भी मुख्य मंत्री के साथ नहीं मिलाया जा रहा वहां एक व्यक्ति के साथ मुलाकात क्यों होगी। पंजाब मीत प्रधान राजवीर रोपड़ ने बताया कि सरकार की सरकार हमारी मांगो को अनदेखा कर रही है। जिससे अध्यापकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।