पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार का शीशा तोड़ ्25 हजार कैश, लाइसेंसी रिवाॅल्वर चोरी

कार का शीशा तोड़ ्25 हजार कैश, लाइसेंसी रिवाॅल्वर चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीआरएस नगर के रहने वाले जसप्रीत सिंह की शिकायत पर केस दर्ज

भास्करन्यूज| लुधियाना

बीआरएसनगर के ब्लाक-एफ इलाके में कार का शीशा तोड़कर चोर दो बैग चोरी कर ले गए। कार मालिक जब थोड़ी देर बाद आया तो देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ था और दोनों बैंग गायब थे। दोनों बैग में एक लैपटॉप, लाइसेंसी रिवाल्वर, 25 हजार रुपए की नकदी अन्य जरुरी दस्तावेज थे। कार मालिक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना सराभा नगर की पुलिस ने बीआरएस नगर के रहने वाले जसप्रीत सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। एएसआई गुरमुख सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता का बीआरएस नगर के ब्लाक-एफ में एक्सपरलैंड इमीग्रेशन ऑफिस है। वह अपनी कार को ऑफिस के पास एक पेड़ के नीचे लगाकर अंदर चला गया। थोड़ी देर बाद जब वह वापिस आया तो देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ था और उसमें पड़े बैग गायब थे। एक बैग में लैपटॉप और दूसरे में लाइसेंसी रिवाल्वर, 25 हजार रुपए की नकदी अन्य जरुरी दस्तावेज थे।