पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैफिक अवेयरनेस के लिए रोड पर उतरे आप वाॅलंटियर्स

ट्रैफिक अवेयरनेस के लिए रोड पर उतरे आप वाॅलंटियर्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोडएक्सीडेंट में खत्म हो रही जिंदगियों को बचाने के लिए \\\"दैनिक भास्कर\\\' के \\\"हादसों के खिलाफ भास्कर महा अभियान\\\' से अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी जुड़ गई है। शनिवार को आप वाॅलंटियर्स ने वेरका मिल्क प्लांट चौक पर हाथों पर ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने के पाेस्टर लेकर लोगों को अवेयर किया।

आप वालंटियर्स के हाथों में पकड़े बैनरों पर \\\" ट्रैफिक रूल्स तोड़ने से रोकने पर आप पुलिस से बहस कर सकते हो, पर यमराज से नहीं\\\', \\\"गाड़ी होली चलाओ जी\\\', \\\" सीट बेल्ट सेव लाइफ\\\" \\\" नशे करके गाड़ी चलाना मौत को बुलाना है\\\' लिखा हुआ था। आप वालंटियर्स ने लोगों को अवेयर किया कि ट्रैफिक रूल्स फॉलो कर वो सड़क पर अपनी दूसरों की जिंदगियां बचा सकते हैं। पार्टी को-आर्डीनेटर अहबाब ग्रेवाल ने कहा कि शहर की रोड्स पर हर साल हजारों हादसे होते हैं। जिसमें सैकड़ों लोगों की मौत होती है। अगर हम ट्रैफिक रूल्स फॉलो करें तो एक्सीडेंट्स रोके जा सकते हैं। अवेयरनेस में जुटे वालंटियर्स ने कहा कि अगर उनकी कोशिश से एक भी शहरी ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने लगे या एक्सीडेंट्स से बच जाए तो वो समझेंगे कि उनको कामयाबी मिली है।

शनिवार को वाॅलंटियर्स ने वेरका मिल्क प्लांट चौक पर इस तरह हाथों में पाेस्टर लेकर लोगों को ट्रैफिक रूल्स के प्रति अवेयर किया