- Hindi News
- एक अफसर की ट्रांसफर और ट्रैफिक से निजात दिलाने वाले प्रोजेक्ट पर ब्रेक
एक अफसर की ट्रांसफर और ट्रैफिक से निजात दिलाने वाले प्रोजेक्ट पर ब्रेक
महाबीर जायसवाल|लुधियाना mahabir.prasad@dbcorp.in
लुधियाना शहर को अगले 50 सालों तक ट्रैफिक प्रॉब्लम से निजात दिलाने वाला 500 करोड़ का एलिवेटेड प्रोजेक्ट निगम की फाइलों में ही दफन हो गया। अगर ये प्रोजेक्ट कंपलीट होता तो विश्वकर्मा चौक से जगराओं ब्रिज और यहां से पीएयू के गेट नंबर-2 तक बनने वाली करीब 4 लेन एलिवेटेड रोड से मेन रोड पर ट्रैफिक का दबाव खत्म होता।
इसके अलावा जगराओं ब्रिज से निगम सीमा तक फिरोजपुर रोड को 8 लेन रोड में तब्दील होने से शहर के लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात मिल जाती। 12 महीने में राइट्स ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर जब निगम को सौंपा, तो उसी वक्त तत्कालीन निगम कमिश्नर एके सिन्हा का ट्रांसफर हो गया। इसके बाद किसी भी अफसर ने शहर के सबसे बड़े प्रोजेक्ट को हाथ नहीं लगाया। निगम ने एक साल तक सर्वे करवाया, राइट्स ने फिजिबिलिटी रिपोर्ट देकर 2009 में बने इस प्रोजेक्ट को भले ही जमीन पर नहीं लाया जा सका, लेकिन निगम पर 1.10 करोड़ का कर्ज जरूर चढ़ गया। राइट्स ने 30 लाख रुपए भी ले लिए, लेकिन 2010 में इस रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
कुल कीमत
इसप्रोजेक्ट की काॅस्ट करीब 500 करोड़ रुपए प्रस्तावित थी
कुल लंबाई
5.65किमी, यह पुरानी फायर ब्रिगेड की इमारत के सामने से शुरू होता।
प्रोजेक्ट :
एलिवेटेडरोड (4 लेन), फिरोजपुर रोड (8 लेन)
^इस प्रोजेक्ट के बारे में मुझे जानकारी नहीं है। आपने बताया है तो अब इसे दोबारा देखेंगे। निगम के इंजीनियर एचएस खोसा और बीएंडआर के इंजीनियरों से इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट मंगवाई जाएगी। अगर ये प्रोजेक्ट शहर के सहूलियत के लिए है तो इसे रिव्यू किया जाएगा। -प्रदीपअग्रवाल, निगमकमिश्नर
जगराओं ब्रिज से फिरोजपुर रोड चुंगी सीमा तक 8 लेन रोड। विश्वकर्मा चौक से जगराओं िब्रज होते हुए पीएयू गेट-2 तक 4 लेन एलिवेटेड रोड।
^2009 में जब इस प्रोजेक्ट को तैयार किया जा रहा था, तो उस समय मैं एक्सईएन की भूमिका में था। इस प्रोजेक्ट के लिए नगर निगम की तरफ से मुझे लगाया गया। एक साल में राइट्स ने इसे बेहतर तरीके से बनाया। लेकिन मेरी ट्रांसफर हो गई, उसके बाद ये प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ सका। -एचएस खोसा, एसई,नगर निगम।
^मैंने पांच साल पहले ये प्रोजेक्ट तैयार करवाया था। ये प्रोजेक्ट लुधियाना की सबसे बड़ी प्राब्लम को देखते हु