- Hindi News
- आखिरकार मेयर ने 20 को बुलाई निगम हाउस की मीटिंग
आखिरकार मेयर ने 20 को बुलाई निगम हाउस की मीटिंग
आखिरकारमेयर हरचरण सिंह गोहलवडिय़ा ने 20 दिसंबर को निगम हाउस की मीटिंग बुलाने की घोषणा कर दी है। इससे पहले कांग्रेसी पार्षदों ने रविवार दोपहर में एक मीटिंग कर सोमवार से नगर निगम मुख्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठने का एेलान किया था। इसकी भनक लगने पर मेयर ने सीनियर डिप्टी मेयर सुनीता अग्रवाल, डिप्टी मेयर आरडी शर्मा निगम कमिश्नर प्रदीप अग्रवाल से मीटिंग कर हाउस मीटिंग बुलाने की घोषणा कर दी। गौर हो कि दैनिक भास्कर की ओर से शेयरिंग चार्जिज, डॉग बाइटिंग और वॉर्डों में डेवलपमेंट ठप होने जैसी तमाम समस्याएं गिनाते हुए हाउस की मीटिंग बुलाने का मुदा उठाया था और तब कांग्रेसी पार्षद दल के नेता हेमराज अग्रवाल ने मीटिंग की तारीख फिक्स किए जाने पर भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी थी। मीटिंग बुलाने के बावजूद कांग्रेसी पार्षदों की ओर से आज निगम मुख्यालय में धरना लगाया जाएगा।
हाउसमीटिंग से पहले मंगलवार को होगी एफएंडसीसी: हाउसकी मीटिंग से पहले ही मेयर हरचरण सिंह गोहलवडिय़ा मंगलवार को एफएंडसीसी की मीटिंग बुला चुके हैं। इस मीटिंग में पार्षदों के लटके एस्टीमेट वर्क आर्डरों को हरी झंडी दे दी जाए, इसके लिए सभी पार्षदों से अपने अपने वार्डों की पेंडिंग कामों की सूची भी उनसे मांग ली गई है।
^पहले भी मेयर ने कई बार मीटिंग बुलाने का एेलान किया है। सोमवार को जोन में धरना लगाया जाएगा। इस धरने में पार्षदों की ओर से मौके पर आगे की रणनीित बनाई जाएगी। परमिंदरमेहता, प्रवक्ताकांग्रेसी पार्षद दल