- Hindi News
- कैंटर की टक्कर से एक्टिवा सवार युवती की मौत
कैंटर की टक्कर से एक्टिवा सवार युवती की मौत
कैंटरकी टक्कर से एक्टिवा सवार युवती की मौत हो गई। हैबोवाल के रहने वाले मुनीश ने थाना पीएयू की पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि उसकी बहन मीनू एक स्कूल में पढ़ाती है। वह एक्टिवा से स्कूल से वापस रही थी। इसी दौरान बग्गा किराना स्टोर के पास पहुंचने पर एक तेज रफ्तार कैंटर चालक ने उसके एक्टिवा को टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में मीनू गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इस दौरान किसी ने घटना की सूचना उसे फोन पर दी। बाद में उसे सीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया। मुनीश ने बताया कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कैंटर ड्राइवर के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया है।