- Hindi News
- 37.5 करोड़ से बनाए लोधी क्लब अंडरपास में भरा पानी
37.5 करोड़ से बनाए लोधी क्लब अंडरपास में भरा पानी
कैबिनेटमिनिस्टर शरणजीत ढिल्लों से उद्घाटन करवाकर सवा महीने पहले खोले गए लोधी क्लब अंडरपास में शनिवार रात हुई बारिश से पानी भर गया। 37.50 करोड़ की लागत से बने इस अंडरपास में रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम होने से पानी जमा हो गया। इसकी वजह से फिरोजपुर रोड पक्खोवाल रोड को जोड़ने वाले इस अंडरपास से जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। पानी जमा होने के खुलासे से अब अंडरपास बनाने वाले गलाडा के अफसरों की कारगुजारी पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
रेलवेसे जमीन मिली, मुलाजिम की तैनाती
लोधीक्लब अंडरपास में गलाडा ने रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम का बंदोबस्त नहीं किया है। पानी निकालने के लिए यहां पर सिर्फ टेंपरेरी इंतजाम हैं। गलाडा ने यहां मोटर तो लगवाई है, लेकिन उसका पानी निकालकर कहां डाला जाए, इसका इंतजाम नहीं। गलाडा ने अंडरपास का पानी फेंकने के लिए रेलवे से जमीन मांगी लेकिन उस पर अभी तक फैसला नहीं हुआ। यही नहीं, बारिश से पानी भरने की सूरत में उसे कौन चलाएगा? इसके लिए किसी मुलाजिम की ड्यूटी नहीं लगाई है।
गलाडा ने अंडरपास का पानी फेंकने के लिए रेलवे से जमीन मांगी है, लेकिन अभी फैसला नहीं हुआ।
रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम होने से लोधी क्लब अंडरपास कैलाश सिनेमा रोड पर बने दोमोरिया पुल जैसा हो गया है। दोमोरिया पुल पर भी हलकी बारिश से पानी जमा हो जाता है और उसकी निकासी का इंतजाम होने से घंटों लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।
^ लोधी क्लब अंडरपास में बारिश से पानी जमा होने के बारे में अफसरों से रिपोर्ट ली जाएगी। पानी की निकासी के इंतजाम करवाए जाएंगे ताकि पब्लिक को कोई परेशानी हो। प्रदीपअग्रवाल, चीफएडमिनिस्ट्रेटर, गलाडा