- Hindi News
- परमजीत कौर का रीति रिवाजों से किया गया अंतिम संस्कार
परमजीत कौर का रीति रिवाजों से किया गया अंतिम संस्कार
कांग्रेसवेस्ट-2 के ब्लॉक प्रधान कुलबीर सिंह नीटा की माता परमजीत कौर का 13 दिसंबर को आकस्मिक निधन हो गया था। उनका रविवार को सुनेत स्थित श्मशानघाट में पूरे रीति रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया गया। परमजीत कौर धार्मिक स्वभाव की महिला थीं। उनकी ईश्वर में गहरी आस्था थी। वह अपना हर काम समय से पूरी लगन से करती थीं। उनका इस दुनिया से जाना शोकाकुल परिवार के लिए बड़ी क्षति है, क्योंकि इस दुनिया में मां की जगह कोई नहीं ले सकता। परमजीत कौर की आत्मिक शांति के लिए पाठ का भोग 21 दिसंबर दिन रविवार को बीआरएस नगर जे-ब्लॉक स्थित गुरुद्वारा दशमेश सिंह सभा में दोपहर 1 से 2 बजे तक डाला जाएगा।
इस मौके पर इस दौरान एमपी रवनीत सिंह बिट्टू, एमएलए भारत भूषण आशू, कुलवंत सिंह सिद्धू, ध्रुव अग्रवाल, ईश्वरजोत सिंह चीमा, सुनील कपूर परविंदर लापरा, हरप्रीत सिंह बेदी, बलबीर सिंह गोल्डी, भगत शर्मा, गुरबीर सिंह, पूर्व ज्वाइंट कमिश्नर मनजीत सिंह, नगर निगम सेक्रेटरी हरतेज सिंह, डीएसपी पृथिपाल सिंह, इंस्पेक्टर राजेश कुमार, बलकार सिंह संधू, कांग्रेस ब्लॉक प्रधान यादविंदर सिंह राजू, राजिंदर सिंह बाजवा, पूर्व कौंसलर हरि सिंह बराड़, गुलबहार सिंह गुल्लू, सुरिंदर पाल सिंह सोढ़ी, तरलोचन सिंह मानकी, लखविंदर सिंह गिल, इंदरपाल सिंह लक्की भी मौजूद रहे।