- Hindi News
- नीमा के डाइबिटीज चेकअप कैंप में 260 लोगों की जांच
नीमा के डाइबिटीज चेकअप कैंप में 260 लोगों की जांच
लुधियाना|नेशनल इंटीग्रेटेडमेडिकल एसोसिएशन (नीमा) और डाइबिटीज फ्री वर्ल्ड की ओर से सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में में लगाए गए 164 में कैंप के दौरान 260 डाइबिटिक मरीजों की जांच की गई। कैंप में नीमा के सेक्रेटरी डॉ. सुरिंदर गुप्ता, डॉ. इंद्र शर्मा, डॉ. राजेश थापर, डॉ. विक्रम बत्ता, डॉ. राहुल जैन, डॉ. ईश हांडा डॉ. सरजीवन शर्मा ने मरीजों की जांच की। उनकी ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और न्यूरोपैथी टेस्ट भी किए गए। डॉ. सुरिंदर गुप्ता ने कहा कि लोगों का खान-पान बदल चुका है। फिजीकली एक्टिविटी कम होने से जितनी कैलोरी खाने में ली जा रही है, वह पूरी तरह बर्न नहीं हो पा रही। यह वजह बीमारियों का कारण बन रही है। इस मौके पर शिव कुमार शर्मा, नरिंदर शर्मा, सुदर्शन गुप्ता, महिंदर, नितिन गुप्ता, नसीब, अमित फ्रैंकी मौजूद रहे।