- Hindi News
- धार्मिक चिन्हों की बेअदबी करने वालों की गिरफ्तारी करने पर जताया रोष
धार्मिक चिन्हों की बेअदबी करने वालों की गिरफ्तारी करने पर जताया रोष
लुधियाना|ताजपुर रोडस्थित इंदिरा पुरी इलाके में युवक पर जानलेवा हमला करने और धार्मिक चिन्हों की बेअदबी करने वाले युवकों की पुलिस द्वारा गिरफ्तारी ना करने पर नौजवान सेवा सोसाइटी के वर्करों ने रोष जताया। इस मौके पर एसजीपीसी मेंबर कंवलइंद्र सिंह ने बताया कि दो दिन पहले सोसाइटी प्रधान जगदीप सिंह इंदिरा पुरी में मौजूद दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान युवक ने साथियों के साथ दुकान में हमलाकर दिया। उन्होंने दुकान में मौजूद काउंटर तोड़ दिए और सारा धार्मिक सामान बिखेर दिया। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही सभी हमलावर फरार हो गए थे। जिन्हें अभी तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस दौरान कमेटी के मेंबर कंवल इंद्र सिंह ने कहा कि वह जल्द ही पुलिस कमिश्नर से मिलकर हमलावरों को गिरफ्तार करके सजा दिलवाने की मांग करेगे। इस मौके पर रणधीर सिंह लाड़ी, परमजीत सिंह ओबराय, चरणजीत सिंह, गुरदेव सिंह, जसविंदर सिंह, सेवा सिंह, मंजीत सिंह, इकबाल सिंह, परमिंदर सिंह, सुखदेव सिंह मौजूद थे।