रामलाल हंस को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
कैलाशसिनेमा के पास स्थित कपूर पैलेस में राम लाल हंस की रस्म पगड़ी की सभा आयोजित की गई। शोकसभा में शहर के कई गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर भावभीनी श्रद्धांजलि भेंट की। पंडित कर्मनाथ ने गरूड़ पुराण के पाठ का भोग डाला। राम लाल हंस नेक दिल इंसान थे। वह गरीबों की सहायता समाज सेवा के कार्य करते रहते थे। वह मिलनसार स्वभाव के अच्छे इंसान थे।
शोक सभा में बीजेपी जिला प्रधान प्रवीण बांसल, यशपाल चौधरी, आरडी शर्मा, देवराज, विजय दानव, रवि शर्मा, लक्ष्मण द्राविड, राजिंदर हंस, जगन्नाथ गिल, संजीव महाजन, रवि शर्मा, मनोज चोपड़ा, पवनीत सिंह आशु, राहुल थापर, रवि हंस, शंकर टांक, संजीव चौधरी, अब्बास राजा, जसपाल सिंह, राजीव टंडन, जसमीत कौर, सोहन लाल गिल, विक्रम गिल, दविंदर गिल, विपन गिल, कविता हंस, रमन बैंस, मोनिका, कुलविंदर कांडा, अमन, पवन, गुरप्रीत लक्की, राजीव महाजन, राजेश दीवान, अवतार कृष्णा तिवारी, अश्वनी सहोता, राकेश कपूर, सुरिन्द्र अटवाल, प्रिंस चौहान के अलावा अन्य भी मौजूद रहे।