भ्रूण हत्या के िखलाफ अवेयर करेगा मंच
मालवासभ्याचार मंच पंजाब की बैठक चेयरमैन कृष्ण कुमार बावा की अगुवाई में हुई। इस दौरान संगठन में नई नियुक्तियां करते हुए एनएस नंद, महिंदर सिंह, अश्वनी कुमार, एसके गुप्ता को सभ्याचारक मंच पंजाब का सरपरस्त, पवन सिडाना को वाइस प्रधान, निर्मल कैड़ा, गुरभेज छाबड़ा, हरजोत सिंह को जनरल सेक्रेटरी पद सौंपा गया।
बावा ने भ्रूण हत्या ऐसा करने वाले लोगों की निंदा की। उन्होंने कहा कि भ्रूण हत्या जैसा पाप करने वाले इंसान कभी जीवन में खुशी प्राप्त नहीं कर सकते। मदन लाल बत्तरा ने कहा कि लड़कियों के लिए लोहड़ी मेला मनाकर मालवा सभ्याचारक मंच भ्रूण हत्या, नशों जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लोगों में जागरूकता पैदा करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। इस दौरान मेले में 21 कंजकों को 5100 रुपए देकर सम्मानित भी किया जाता है।
उन्होंने बताया कि इस बारे में 10 जनवरी को पंजाबी भवन में सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। 11 जनवरी को गिल रोड स्थित दाना मंडी में लड़कियों का लोहड़ी मेला मनाया जाएगा। इस मौके पर नीलम खोसला, परमजीत सिंह, नवीन बावा, कर्मजीत बावा, गुरप्रीत सिंह, बीएस चीमा मौजूद रहे।