पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रुप में तबदील होने के लिए मास्टर कैडर यूनियन ने किया िवचार िवमर्श

ग्रुप में तबदील होने के लिए मास्टर कैडर यूनियन ने किया िवचार िवमर्श

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मास्टरकैडर यूनियन पंजाब की राज्य स्तरीय मीटिंग आयोजित की गई। राज्य प्रधान गुरप्रीत सिंह रियाड़ ने इसकी अगुवाई की। इसमें मास्टर कैडर को ग्रुप से ग्रुप सी में तबदील करने पर चर्चा की गई। इस दौरान गुरप्रीत सिंह रियाड़ ने बताया कि प्रिंसिपल सेक्रेटरी अजोए कुमार के संपर्क में है। अगर हमारी सीएम के साथ मीटिंग नहीं होती तो हम जनवरी के दूसरे हफ्ते राज्य स्तरीय मीटिंग करके अगली रणनीति को अपनाने का एेलान करेंगे। जरनल सेक्रेटरी वशिंगटन सिंह समीरोवाल ने मीटिंग में रैली की जानकारी के साथ साथ यूनियन के हित में कई फैसले लिए।

वित्त सेक्रेटरी जगजीत सिंह ने कहा कि अगर हमारी यूनियन को ग्रुप सी से ग्रुप में तबदील किया गया, तब तक हम संघर्ष करते रहेंगे। इस मौके पर मीटिंग में फाउंडर मेंबर दलविंदरजीत सिंह गिल, जिला प्रधान कुलविंदर सिंह, स्टेट कमेटी मेंबर्स हरदीप सिंह, हरभजन सिंह, करनैल सिंह, प्रितपाल सिंह, रमन कुमार, परमजीत सिंह, कृष्णदास, राजेशवर, हरजिंदर सिंह, जगरूप ने शिरकत की।