ईमानदार और नेकदिल इंसान थे बलजीत सिंह
मुंडियांकलां जीटीबी नगर के न्यूजपेपर सप्लायर मंजीत सिंह के पिता बलजीत सिंह का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनकी आत्मा की शांति के लिए अंतिम अरदास और पाठ का भोग मुंडियां कलां स्थित खालसा सिंह सभा गुरुद्वारा में रखा गया। इस दौरान भाई जसवीर सिंह अर्बन स्टेट वालों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए कीर्तन और पाठ किया।
इस दुख की घड़ी में परिवार को सांत्वना देते हुए भोग में पहुंचे लोगों ने कहा कि बलजीत सिंह बहुत ही नेक दिल इंसान थे। वह लोगों की मदद करने में हमेशा अग्रसर रहते थे। वह सदैव मुख पर मुस्कान बनाए रखते थे। वह ईमानदारी को अपना धर्म मानते थे। इसी तरह उनके दोनों बेटे मंजीत सिंह और हरजीत सिंह भी उनके दिखाए मार्ग पर चलकर उनका नाम रोशन कर रहे हैं। भाई जसवीर सिंह ने कहा कि बलजीत सिंह हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनके किए भलाई के काम लोग हमेशा याद रखेंगे। इस दौरान दिलीप कुमार, मंदीप सिंह, नंद किशोर पाल, जगजीत सिंह, सुरेश कुमार, कुलवंत सिंह, विक्की, कल्याण सिंह, तविंदर सिंह, जसवंत सिंह, सतपाल सिंह, सतवीर सिंह, हरजीत सिंह, राजू कुमार, रघुवीर सिंह, सुरिंदर सिंह, गुरिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, गगनदीप सिंह ने गम में डूबे परिवार को ढांढस बंधाया।