पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मॉर्निंग और इवनिंग वॉक अवॉयड करें बुजुर्ग

मॉर्निंग और इवनिंग वॉक अवॉयड करें बुजुर्ग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहाड़ोंपर बर्फबारी और मैदानी इलाके में हुई बारिश ने अचानक ठंड बढ़ा दी है। जिसके चलते बच्चे और बुजुर्ग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं। डॉक्टर्स ने इस ठंड को अस्थमा, ब्लड प्रेशर और हार्ट की परेशानी झेल रहे बुजुर्गों और बच्चों के लिए खतरनाक बताया है। एसपीएस अपोलो हॉस्पिटल के मेडिसन स्पेशलिस्ट डॉ. परमबीर सिंह गोयल और डीएमसी के मेडिसन स्पेशलिस्ट डॉ. अमित बेरी के मुताबिक शनिवार की सुबह से हो रही बारिश ने टेंपरेचर को एकदम डाउन कर दिया है। उन्होंने दैनिक भास्कर के माध्यम से ठंड से बचने के लिए कुछ जरूरी टिप्स दिए।

गर्मकमरे से अचानक बाहर नहीं निकलें बच्चे: डॉक्टर्सके मुताबिक बच्चों को रूम हीटर से गर्म हुए कमरे से अचानक बाहर नहीं निकलना चाहिए। कोशिश करें कि सुबह जल्दी और देर शाम को घर से बाहर ना निकला जाए। अगर बाहर निकलना जरुरी है तो, पूरे शरीर को ढंकने वाले गर्म कपड़े पहनकर ही निकलें। फ्राइड चीजें और ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए।

डॉ. अमित बेरी

डॉ. परमबीर गोयल

डॉक्टर्स का कहना है कि सुबह और शाम की सर्दी बुजुर्गों के लिए खतरनाक है। इस लिए मॉर्निंग और इवनिंग वाक को अवॉयड करें। अस्थमा, ब्लड प्रेशर और हार्ट डिसीज को झेल रहे बुजुर्गों को इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए। ठंड से बचने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि सर्दी होने के बावजूद पानी जरूर पीएं। अस्थमा, ब्लड प्रेशर और हार्ट पेशेंट को अपनी दवा टाइम से लेनी चाहिए। कोशिश करें कि घर में ही रहें, अगर घर से बाहर निकलना हो तो हाथ और पैरों को ढंकने वाले गर्म कपड़े पहनकर ही निकलें।