पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोबाइल विंग के डायरेक्टर ने की मीटिंग

मोबाइल विंग के डायरेक्टर ने की मीटिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|एक्साइज एंडटैक्सेशन डिपार्टमेंट के मोबाइल विंग के डायरेक्टर और एक्साइज एंड टैक्सेशन टेक्निकल सर्विसेज एजेंसी (ईटीटीएसए) के सीईओ गुरतेज सिंह ने डिस्ट्रिक्ट टैक्सेशन बार एसोसिएशन (डीटीबीए) सेल्स टैक्स के ओहदेदारों से मुलाकात करके उन्हें पेश रही समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की। ईटीटीएसए पंजाब के एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट की तकनीकी सर्विसेज को इम्प्लीमेंट करने वाली एजेंसी है और डिपार्टमेंट की सिस्टम इंटीग्रेशन को लागू करवाने में आईटी कंपनियों से लगातार संपर्क में रहकर उनसे डिपार्टमेंट की वेबसाइट, सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर आदि के रखरखाव आदि में मदद करती है।

मीटिंग में गुरतेज सिंह ने डीटीबीए से उन्हें डिपार्टमेंट की वेबसाइट से पेश रही दिक्कतों को समझा और उन्हें जल्द सुलझाने का वादा किया। मीटिंग में डीटीबीए के प्रधान अरुण कंवल, उपप्रधान जसविंदर सिंह, सेक्रेटरी साकेत गर्ग, जॉइंट सेक्रेटरी नरेश गाबा, एग्जीक्यूटिव मेंबर मनोज बजाज और विशाल शर्मा के अलावा अन्य भी मौजूद थे।