यूथ क्लब ने सम्मान समारोह कराया
लुधियाना|ढाबा रोडस्थित हरकृष्ण पब्लिक स्कूल में फ्रेंडस यूथ क्लब ने चेयरमैन बबलू दशावर की अगुवाई में सम्मान समारोह आयोजित किया। जत्थेदार प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन हीरा सिंह गाबडिय़ा, पश्चिमी श्रेणी भलाई कमीशन के वाइस चेयरमैन निर्मल सिंह, रखविंदर सिंह, नीलम कोहली और रवि बाली को सम्मान किया गया। गाबडिय़ा ने वाल्मीकि धर्मशाला के लिए दस लाख रुपए और 10 स्कूली बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने का ऐलान किया। इस सम्मान समारोह में जोनी डूमरा, काकू, कृष्णपाल बेदी, सोनू कालरा, दर्शन लोटे, धरम सिंह, तरसेम सिंह, स्वर्ण सिंह उपस्थित रहे।