- Hindi News
- नशा छोड़ समाज सेवा में जुटें नौजवान : ढिल्लों
नशा छोड़ समाज सेवा में जुटें नौजवान : ढिल्लों
भाईघनैया जी सोसाइटी ने नौजवान सेवा सोसाइटी के सहयोग से ताजपुर रोड स्थित इंदिरा पुरी में लगाए गए ब्लड डोनेशन कैंप में चीफ गेस्ट के तौर पर पहुंचे विधायक रणजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि नौजवानों को नशा छोड़कर समाज सेवा में लगना चाहिए।
ढिल्लों ने कहा कि ब्लड डोनेट करना सबसे बड़ी समाज सेवा है, क्योंकि इससे कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। नौजवान सेवा सोसाइटी के प्रधान जगदीप सिंह दीप्पी और अकाली नेता रणधीर सिंह लाड्डी ने बरसात के बावजूद ब्लड डोनेट करने पहुंचे नौजवानों को सम्मान पत्र प्रदान किए। इस मौके पर बाबा जसवंत सिंह गुरद्वारा नानकसर वाले, रंजीत सिंह ,जत्थेदार तेजा सिंह, डॉ. हरपाल सिंह, परमिंदर सिंह, रणजोध सिंह, रछपाल सिंह, सेवा सिंह, गुरप्रीत सिंह विर्क, बलजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, गुरमीत सिंह, स्वर्णजीत सिंह, सोनू पाहवा, अजित सिंह, इकबाल सिंह, अमृत पाल, परमजीत सिंह ओबराय और जसविंदर सिंह ओबराय भी मौजूद रहे।
भाई घनैया जी सोसाइटी ने नौजवान सेवा सोसाइटी के सहयोग से ताजपुर रोड स्थित इंदिरा पुरी में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया।