पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रैंड बेबी शो में पेरेंट्स के साथ बच्चों ने की रैंपवॉक

ग्रैंड बेबी शो में पेरेंट्स के साथ बच्चों ने की रैंपवॉक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पक्खोवालरोड स्थित मदर्स प्राइड में ग्रैंड बेबी शो का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के नन्हे मुन्हे बच्चों ने अपने पेरेंट्स के साथ शो में शिरकत की। शो को चार ग्रुप में करवाया गया। पहले ग्रुप में 0-6 महीने के बच्चों ने हिस्सा लिया। दूसरे ग्रुप में 7-12 महीने के बच्चे, तीसरे ग्रुप में 1 से 2 साल के बच्चे और चौथे ग्रुप में 2-2.5 साल के बच्चों ने हिस्सा लिया।

हेल्दी बेबी, एक्टिव बेबी, फ्रैंडलिस्ट बेबी आदि अलग-अलग प्रकार कंपीटिशन करवाए गए। जज की भूमिका डॉ.रमा सोफत, डॉ.अनुराग जैन, डॉ.सुनैना, डॉ. भरत सुनेजा की आेर से निभाई गई।

150 के करीब बच्चों ने हिस्सा लिया। बेबी शो में रेहान नागपाल ने अपने पेरेंट्स युक्ति और अंशु नागपाल के साथ बढ़िया प्रदर्शन किया। पेरेंट्स ने अपने बच्चों के साथ रैंपवॉक की। इसमें बच्चों के साथ-साथ पेरेंट्स को भी गिफ्ट दिए गए। बच्चों में बेस्ट टाइटल का इनाम भी दिया गया।

मदर्स प्राइड में ग्रैंड बेबी शो के दौरान रेहान नागपाल ने अपनी मम्मी युक्ति और पापा अंशु नागपाल के साथ पार्टिसिपेट िकया। (नीचे) बच्चों के साथ-साथ पेरेंट्स को भी गिफ्ट दिए गए। बेस्ट टाइटल का इनाम भी दिया गया।