- Hindi News
- ‘कॉकटेल’ में कस्टमर्स ने िदखाया गोल्ड, डायमंड घड़ियों में इंट्रस्ट
‘कॉकटेल’ में कस्टमर्स ने िदखाया गोल्ड, डायमंड घड़ियों में इंट्रस्ट
होटलपार्क प्लाजा में लगाई गई दो दिन की वेडिंग आेर लाइफ स्टाइल एग्जीबिशन ‘कॉकटेल’ के दूसरे दिन भी लोगों का रुझान देखने को मिला। एग्जीबिशन में कस्टमर्स की आेर से जमकर खरीदारी की गई। किसी ने कॉकटेल गाउंस बॉडीकोन ड्रेसेस, क्रॉप टॉप आदि खरीदने में उत्साह दिखाया। पाकिस्तानी कंसेप्ट्स, एथनिक वियर, फुटवियर, ईवनिंग गाउंस के साथ अलग-अलग प्रकार की कलेक्शन ने कस्टमर्स को आकर्षित किया। शादी के सीजन को लेकर लगाई गई एग्जीबिशन में अलग-अलग रस्मों में पहनी जाने वाली ड्रेस की खरीदारी की गई। वहीं, गोल्ड, डायमंड की घड़ियां खरीदने में भी लोगों ने अपना रुझान दिखाया।