नशे के खिलाफ मुहिम शुरू की
लुधियाना|स्थानीय हजूरीरोड पर युवा कांग्रेसी नेता हनी जैन की अगुवाई में नशे के खिलाफ मुहिम शुरू की। इसे समर्थन देने के लिए विशेष रूप से पूर्व कौंसलर श्याम सुंदर मल्होत्रा, सेंट्रल हल्का यूथ कांग्रेस के प्रधान सुशील कपूर लकी, बिट्टू जैन, तीक्ष्ण मेहता पहुंचे। उन्होंने युवा वर्ग को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जेके बिल्ला, कृष्ण अरोड़ा, गोपाल कृष्ण, दक्षि जैन, बब्बू पंडित, करन सचदेवा, विशाल, हनी शर्मा, मणि शर्मा, सौरव शर्मा, हनी, भावुक चोपड़ा, प्रिंस मेहरा, सरपाल, मृदुल मल्होत्रा, सागर सहगल, जसप्रीत गिल, विनय नागपाल, लव, राहुल अरोड़ा, अवि वाधवा, ईशान, आयश, कृष्ण शर्मा, विष्णु शर्मा मौजूद रहे।