प्रभु बाला जी से की मंगल कामना
श्रीबाला जी सेवा परिवार की ओर से मॉडल टाउन स्थित श्री कृष्णा मंदिर में बाला जी की चौकी का आयोजन संतराम जिंदल की अगुवाई में किया गया। इस दौरान भारी संख्या में उपस्थित होकर श्रद्धालुओं ने बाला जी महाराज के दरबार में अपनी हाजिरी लगवाई। सर्वप्रथम बाबा संतराम जिंदल की ओर से बाला जी महाराज के समक्ष पूजा करके सबके मंगल की कामना की। संत राम जिंदल ने कहा कि बाला जी महाराज बड़े दयालु हैं। वो सदैव अपने भक्तों का भला करते हैं।
चौकी में भजन गायक सुनील रावत ने बाला जी महाराज के भजनों का गायन करके श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। बाला जी को भोग लगाकर आरती की गई और प्रसाद वितरण के साथ आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर शिव नारायण गुप्ता, बृज मोहन जिंदल, सतीश मल्होत्रा सहित अन्य भी मौजूद रहे।
लुधियाना|श्री बाला जी महोत्सव कमेटी की ओर से बाबा बालक नाथ की विशाल चौकी एवं भंडारा बाबा संजय गुप्ता की अगुवाई में श्री पंचमुखी बाला जी मंदिर दुर्गापुरी हैबोवाल में करवाया गया। इस दौरान सर्वप्रथम कमेटी के चेयरमैन अशोक गुप्ता, दर्शन सेठी, साहिल गुप्ता, सुरिंदर क्वात्रा, कमल हांडा, अनीता गुप्ता राहुल नागपाल ने बाबा जी का पूजन किया। तत्पश्चात मंदिर अमर सिद्ध बाबा बालक नाथ दुगरी के संचालक भगत विजय कपूर महाराज एवं मां कालका रथ सेवक संघ के गुरप्रीत सिंह ने भजन मंडलियों सहित बाबा बालक नाथ जी का गुणगान किया। बाबा जी के भजनों ‘बाबा चढ़ के मोर ते आया, तैनूं याद करने आ, बोल जोगिया वे केहड़े वेले आवेंगा’ पर श्रद्धालु मस्ती में झूमते रहे। चौकी में मुख्य मेहमान के रूप में पहुंचे पार्षद हेमराज अग्रवाल, संदीप शर्मा, जगमोहन ओबराय, पवन कुमार सोफत, राजू थम्मन को श्री बाला जी महोत्सव कमेटी की ओर से स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज कुमार गोयल, सन्नी, शुभम हंस, अमित माहेश्वरी, राजकुमार राजा उपस्थित रहे।
श्री कृष्णा मंदिर में आयोजित बाला जी की चौकी में आरती करते बाबा संतराम जिंदल।
लुधियाना| बाबाबालक नाथ जी की विशाल चौकी 3 जनवरी को संतोषी माता मंदिर, चंद्र नगर में बड़ी ही श्रद्धा से करवाई जाएगी। इस संबंध में एक मीटिंग का आयोजन सोहन लाल कन्नौजिया की अध्यक्षता में किया गया। मीटिंग में चौकी की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। संजीव कुमार टोनी भंडारी ने बताया कि 3 जनवरी को आयोजित होने