- Hindi News
- ‘सेवा कार्य से ही हो सकता है मानव का कल्याण’
‘सेवा कार्य से ही हो सकता है मानव का कल्याण’
श्रीज्ञान स्थल मंदिर में 208वें मासिक राशन वितरण समारोह का आयोजन प्रधान जगदीश बजाज महामंत्री रमेश गुंबर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समारोह पूर्व शिक्षा मंत्री जगदीश सिंह गरचा भी उपस्थित रहे। अयोध्या से आए स्वामी रामा दास गुप्ता ने समारोह में ज्योति प्रज्जवलित की। उन्होंने कहा कि भगवान को प्राप्त करने का सरल उपाय सीता राम नाम का जाप करना है। इस जीवन को व्यर्थ में गंवाने की जगह राम नाम का जाप करके सार्थक बनाना चाहिए। सेवा का कार्य करके ही मनुष्य ही का कल्याण हो सकता है। इस अवसर पर जरूरतमंद विधवा स्त्रियों को कम्बल, रजाइयां, शाल उनके बच्चों की स्कूल की फीस प्रदान की गई। जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ से प्रभावित लोगो की मदद हेतु एक ट्रक कम्बल, रजाइयां आदि जरूरी वस्तुओं को भेजा गया। इस अवसर पर चौधरी जेबी सिंह, कस्तूरी लाल, ज्ञान सिंह बाली, कुलदीप सिंह, तरुण गोयल, प्रवीण जिंदल, शशी गुप्ता, कमलेश गुप्ता, अजीत सिंह जगन्नाथ परिवार की तरफ से दो गरीब परिवार की लड़कियों की शादी भी करवाई गई।
समारोह में बेटी बचाओं अभियान के तहत 1100 रुपए की शगुन स्कीम की भी शुरूआत की गई, जोकि हर महीने मंदिर सभा द्वारा दी जाएगी। इस अवसर पर जगदीश बजाज, रमेश गुंबर, अजीत पाल सिंह, हरदयाल सिं, रन लाल गर्ग, संत लाल बजाज, नरेश गोयल, सोनू बजाज, एसपी सिंह, राजिंदर जिंदल, अमरजोत सिंह, पुनीत दुबे, ओम प्रकाश सिंगला, लक्की कश्यप, पूजा गोयल, उपस्थित रहे।
श्री ज्ञान स्थल मंदिर में प्रधान जगदीश बजाज अयोघ्या से आए स्वामी रामादास महाराज अन्य गणमान्यों के साथ जरूरतमंदों को राशन वितरित करते हुए। फोटो: भास्कर