पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धूप सेंक रहे व्यक्ति को टाटा 407 से मारी टक्कर

धूप सेंक रहे व्यक्ति को टाटा-407 से मारी टक्कर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|मिल्लरगंज केपास दुकान के पास बैठकर धूप सेंक रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार टाटा-407 गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया। हादसे के बाद गाड़ी ड्राइवर गाड़ी समेत फरार हो गया। जख्मी को लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने गुरु गोबिंद सिंह नगर के रहने वाले राम कृष्ण की शिकायत पर सवरन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। एएसआई उकार सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता मिल्लरगंज इलाके में लेबर का काम करता है। दोपहर को खाना खाने के बाद दुकान के पास रोड के किनारे बैठकर धूप सेंक रहा था। इसी दौरान उक्त आरोपी टाटा-407 गाड़ी तेज रफ्तार में लाया और उसे टक्कर मार दी। जिससे सरवन सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।