पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शादी की नीयत से दो लड़कियां अगवा, पर्चा

शादी की नीयत से दो लड़कियां अगवा, पर्चा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शादी कीनीयत से दो लड़कियों को अगवा करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को नामजद किया है। आरोपियों की पहचान यूपी के रहने वाले राम निधि, ग्यासपुरा के रवि कुमार दो अन्य के रूप में हुई है। थाना साहनेवाल के सब इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता की 13 साल की बेटी से राम निधि अकसर छेड़छाड़ करता था। लड़की घर से स्कूल गई, मगर लौट कर नहीं आई। जब घरवालों ने उसे तलाशने शुरू किया तो पता चला कि राम निधि लड़की को शादी की नीयत से अगवा कर लिया है। थाना फोकल प्वाइंट के इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता की नाबालिग बेटी से रवि छेड़छाड़ करता था। लड़की दुकान पर किताब खरीदने गई। उसका भाई भी उसके पीछे दुकान पर गया मगर तब तक रवि एक महिला एक अन्य व्यक्ति की मदद से लड़की को अगवा कर लिया। दोनों मामलों में पुलिस ने पर्चा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।