पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल से बेटे को लेने जा रही महिला से छेड़छाड़

स्कूल से बेटे को लेने जा रही महिला से छेड़छाड़

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|स्कूल सेबेटे को लेने जा रही महिला से एक युवक ने छेड़छाड़ की। महिला ने विरोध किया तो युवक ने उससे अश्लील हरकत करने लगा। महिला ने शो मचाया तो युवक धमकियां देते हुए फरार हो गया। महिला ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना बस्ती जोधेवाल स्थित बैंक कॉलोनी की है। थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने महिला की शिकायत पर बैंक कॉलोनी के रहने वाले लखविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सब इंस्पेक्टर कमल दत्त ने बताया कि लखविंदर अकसर महिला से छेड़छाड़ करता था। महिला पैदल ही मोहल्ले के एक स्कूल से अपने बेटे के लेने जा रही थी तो आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।