- Hindi News
- कैंटर में ले जा रहे थे श्री गुटका साहिब,पकड़ा
कैंटर में ले जा रहे थे श्री गुटका साहिब,पकड़ा
दिल्ली सिखगुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के मेंबरों ने श्री गुटका साहिब से भरा कैंटर पकड़ कर थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस के हवाले कर दिया। शुक्रवार को अवतार नगर में श्री गुटका साहिब को जलाने के आरोप में हिरासत में लिए गए अरजिंदर अरोड़ा, उसके बेटे दीपक अरोड़ा और उसके साथी अवतार सिंह द्वारा श्री गुटका साहिब को विदेश भेजा जा रहा था। दूसरी तरफ तीनों पर पुलिस ने पर्चा दर्ज कर लिया है। तीनों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
कमेटी के पंजाब प्रधान जसविंदर सिंह बरीएवाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी श्री गुटका साहिब से भरा कैंटर बाहर भेज रहे हैं। जिस पर उन्होंने ढंडारी कलां के पास से कैंटर को पकड़ लिया।
कैंटर से 650 पार्सल बरामद हुए हैं। जिनमें श्री गुटका साहिब भरे हुए थे। इस दौरान न्यू राजगुरु नगर ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच रतन सिंह कमालपुरी, पूर्व पंच बखतौर सिंह, जगजीत सिंह भट्टी, नवजोत सिंह मौजूद थे। जानकारी के लिए अरजिंदर अरोड़ा मसाले बनाने का कारोबार करता है और अवतार नगर में उसका गोदाम है। वह मसालों की सप्लाई विदेश में करता है। मसालों को साथ लोगों को श्री गुटका साहिब फ्री में देता था। आरोपी ने शुक्रवार को गुटका साहिब को आग लगा दी थी। जिसके चलते उसके खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज किया गया है।
शुक्रवार को श्री गुटका साहिब को जलाने वाले श्री गुटका साहिब भेज रहे थे विदेश।