- Hindi News
- साथियों ने नशे की लत लगाई तो युवक बन गया तस्कर
साथियों ने नशे की लत लगाई तो युवक बन गया तस्कर
लुधियाना|साथियों नेशौक में एक बार नशा क्या करवाया उसकी लत ही पड़ गई। जब नशे ने को पूरा करने के लिए पैसों की कमी पड़ी तो खुद ही उसका सप्लायर बन गया। नशा सप्लायर को थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस नेम 150 ग्राम नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी न्यू जनता नगर का रहने वाला जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी है। सब इंस्पेक्टर कमल दत्त ने बताया कि उनकी टीम इलाके में गश्त पर थी। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली की गांव मांगट के पास आरोपी को चेकिंग के लिए रोका तो उसके पास से 150 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह काफी समय से नशा सप्लाई करने का काम कर रहा है। उसने बताया कि उसके दोस्त नशा करते थे। दोस्तों को देखकर उसने भी एक दिन नशीले पाउडर का सेवन कर लिया। बाद में जिसकी उसे लत पड़ गई। नशा पूरा होने पर वह खुद ही उसकी सप्लाई करने लगा।