पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नई दिल्ली सीएमबादल ने नायडू से की मुलाकात, केंद्र से मांगे 5187 करोड़

नई दिल्ली- सीएमबादल ने नायडू से की मुलाकात, केंद्र से मांगे 5187 करोड़

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएम बादल ने वीरवार को दिल्ली में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू से मुलाकात की। सूबे के शहरों कस्बों में सड़कों, स्ट्रीट लाईट, पानी सीवर की सुविधा के लिए केंद्र सरकार से 5187 करोड़ की डिमांड की। बादल ने कहा, वह इस रकम से 30 कस्बों को वॉटर सप्लाई, 79 कस्बों को सीवरेज और 86 कस्बों में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करेंगे। इसके अलावा बादल ने लुधियाना, अमृतसर, मोहाली, न्यू चंडीगढ़, जीकरपुर, डेरा बस्सी, खरड, तरनतारन, मुक्तेश्वर साहिब, जालंधर, बठिंडा और पटियाला को स्मार्ट स्कीम के अंर्तगत लाने की भी मांग रखी।

वहीं केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी से की गई मुलाकात में बादल ने अमृतसर में आईआईएम की स्थापना में तेजी लाने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा, स्कूल में मिड डे मील की दरों में वृद्धि की जानी चाहिए। बादल ने वीरवार को ही रेल मंत्री सुरेश प्रभू स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्‌डा से भी मुलाकात की। बादल ने रेल मंत्री से दिल्ली, चंडीगढ़-अमृतसर हाई स्पीड रेल नेटवर्क को बेहतर करने की मांग की है।