- Hindi News
- खड़े कैंटर से टकराई कार, तीन की मौत, लुधियाना का ड्राइवर फरार
खड़े कैंटर से टकराई कार, तीन की मौत, लुधियाना का ड्राइवर फरार
मलोटनेशनल हाईवे पर खड़े कैंटर से कार की टक्कर के बाद तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर जख्मी हो गए।
कमलजीत सिंह, राजकुमार, महिंद्र कुमार, गगनदीप वासी सभी गिद्दड़बाहा कार से मलोट अपने किसी दोस्त को छोड़ने जा रहे थे कि नहर के समीप मलोट की तरफ खराब खड़े दूध के कैंटर के पिछले हिस्से से उनकी कार टकरा गई। हादसे में कार में सवार कमलजीत सिंह राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर जख्मी उनके साथी महिंद्रर सिंह ने बठिंडा जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं गगनदीप गोल्डी की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल इस मामले में गिद्दड़बाहा पुलिस छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी दीपक राय ने बताया कि जांच के दौरान उनकी ओर से कैंटर चालक मेजर सिंह वासी गांव पडोरी लुधियाना पर केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है।