- Hindi News
- दोषियों को हटाने के लिए जारी रहेगी कानूनी लड़ाई
दोषियों को हटाने के लिए जारी रहेगी कानूनी लड़ाई
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पादरी दरबारा और पास्टर कमेटी के सेक्रेटरी सैमसन डोगर अन्य।
भास्कर न्यूज| लुधियाना
सीएमसीबिल्डिंग घोटाले में गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन राजिंदर गियानी को हटाया जाना चर्च की बहुत बड़ी जीत है। इसी के साथ जब तक बाकी दोषियों को पद से नहीं हटाया जाता, तब तक उनको हटाने के लिए कानूनी लड़ाई जारी रहेगी। यह बात कैलवरी चर्च के पादरी दरबारा सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि चर्च द्वारा उठाया गया बिल्डिंग घोटाला भी साबित हो गया है। चर्च में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पादरी दरबारा सिंह और पास्टर कमेटी के सेक्रेटरी सैमसन डोगर ने कहा कि नए चेयरमैन डॉ. सुधीर जोसेफ, वाइस चेयरमैन प्रेम मसीह और बॉडी के मेंबर डॉ. सुनील सादिक ने वादा किया था कि बदले की भावना से कोई काम नहीं होगा। अफसोस की बात है कि बॉडी की मीटिंग खत्म होते ही उन लोगों को ह्रास किया जाने लगा है, जिन्होंने इस आंदोलन में चर्च का साथ दिया था। ऐसा करना गलत है। उन्होंने कहा कि हाल ही में सीएमसी इंप्लाइज वेल्फेयर सोसायटी के प्रधान तुलसीधरन पिल्लई ने धमकाने का जो आरोप लगाया है, उसमें कोई सच्चाई नहीं है। इस अवसर पर पास्टर कमेटी के कई लोग मौजूद रहे।