बंटा ब्वॉयज
होजरीकारोबारी घास मंडी
कंवलप्रीत सिंह
बॉम्बेसाइकिल हाउस के मालिक चौड़ा बाजार
अनुभव
वुडनफर्नीचर के मालिक, सराभा नगर
नीरज गुप्ता
ऑटोपाटर्स कंपनी के मालिक, इंडस्ट्रियल एरिया
लुधियाना के कारोबारियों ने पैडलर्स एसोसिएशन बनाकर ग्रेट साइक्लिंग डे प्रोग्राम के तहत बहुत ही दिलचस्प अंदाज में आउटिंग की। इंडस्ट्रियलिस्ट रणजोध सिंह की अगुवाई में बाकायदा साइकिलों पर सवार कारोबारियों का यह जत्था शहर से सिधवां कनाल होते हुए गांव कंगनवाल पहुंचा। इन्होंने बिल्कुल बच्चों की तरह ही मौज-मस्ती करते हुए रास्ता तय किया। कहीं रूककर गुल्ली-डंडा खेला तो रेस्ट प्वाइंट पर साथ लाए टोस्ट और लस्सी का मजा लिया। फिर बचपन का एक खेल और याद आया तो कई कारोबारियों ने जेबों में भरे रंग-बिरंगे बंटे निकाले और खुली-साफ जगह देखकर शुरू हो गया सबसे शानदार ट्रेडिशनल गेम।
...और जब बंटे का खेल लौटा लाया बचपन शहर के कारोबारियों का