पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्री हिंदू न्याय पीठ ने राज्य और जिला स्तर पर नियुक्त किए ओहदेदार

श्री हिंदू न्याय पीठ ने राज्य और जिला स्तर पर नियुक्त किए ओहदेदार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीहिं्दू न्याय पीठ ने राज्य जिला स्तर पर नियुक्तियों के बाद मंडल स्तर पर ओहदेदार नियुक्त किए। गौरव भल्ला को हैबोवाल कलां, दीपक नांरग को टिब्बा रोड, साजन शर्मा काकोवाल रोड का संयोजक अजय कुमार, गुरजीत सिंह, परमजीत कुमार, कमल कुमार को सहसंयोजक, विशाल शर्मा को नूरवाला रोड, कृष्ण चंद शर्मा को कोट मंगल सिंह, मोनू को राहों रोड का संयोजक और मुकेश कुमार को सह-संयोजक, योगेश धीमान को बहादुर के रोड और राजन को न्यू शिवपुरी का संयोजक, राकेश बजाज को शिवपुरी का संयोजक नियुक्त किया। वहीं संगठन के योगी पप्पू भगत ने नए ओहदेदारों को निष्काम भाव से हिंदू धर्म के उत्थान देश सेवा करने की शपथ दिलाई। न्याय पीठ के मुख्य प्रवक्ता प्रवीण डंग ने बताया कि 22 नवंबर को जालंधर बाईपास स्थित दाना मंडी में 31 हजार बच्चों द्वारा होने वाली सामूहिक हनुमान चालीसा के संचालन में सभी ओहदेदार प्रेरक होंगे।