पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजनेसमैन गणेश दास को दी श्रद्धांजलि

बिजनेसमैन गणेश दास को दी श्रद्धांजलि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीजनेसमैनगणेश दास सिंधवाणी जी की श्रद्धांजलि सभा नव दुर्गा मंदिर सराभा नगर में आयोजित की गई।

पंडित गिरधारी ने गरूड़ पुराण के पाठ का भोग डाला। इस दौरान शहर की कई गणमान्य शख्सियतों ने गणेश दास को श्रद्धांजलि भेंट की। इस अवसर पर एमएलए जय प्रकाश, एमएलए भारत भूषण आशु, दुर्गा माता मंदिर जगराओं पुल के ट्रस्ट के सदस्य, पंजाब मंडी बोर्ड एसोसिएशन के सदस्यों ने उन्हें श्रद्धा सुमन भेंट की। उनके सुपुत्र सूरज प्रकाश ने बताया कि वे धार्मिक प्रवृत्ति के थे। पिछले 40 साल से वे दुर्गा माता मंदिर (जगराओं पुल) से जुड़े थे। खुश रहना और दूसरों को खुशी देना उनके जीवन का मूल मंत्र था। उनके दिए संस्कार ही हैं जो आज हम इस मुकाम पर है।