पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूसरों की सहायता करने में विश्वास रखते थे रामलखन सैनी

दूसरों की सहायता करने में विश्वास रखते थे रामलखन सैनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मक्कड़काॅलोनी निवासी रामलखन सैनी का गत दिनों निधन हो गया था। उनकी आत्मिक शांति के लिए डाॅ. अंबेडकर नवयुवक दल द्वारा एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन ढंडारी कलां स्थित ज़ीआरडी नगर स्थित मक्कड़ काॅलोनी में किया गया। समारोह की अगुवाई दल के प्रधान बंसी लाल प्रेमी ने की। उन्होंने कहा कि, राम लखन जी एक नेकदिल और ईमानदार इंसान थे। वह जरूरतमंदों की सहायता को ही अपना धर्म मानते थे। उन्होंने अपने जीवन काल में गरीब बच्चों को शिक्षा मुहैया कराने के लिए सावित्री बाई फूले मेमोरियल के नाम से मक्कड़ कॉलोनी मे भी स्कूल खोला था। उन्होंने डाॅक्टर अंबेडकर नवयुवक दल के साथ मिल कर कई गरीब कन्याओं का विवाह भी करवाया। इस दौरान संजय राव, सुदर्शन बोध, राम किरपाल वर्मा, शिव सहाय चौहान, सुखविंदर सिंह सैनी, शिव शंकर, गुलाब चंद, रोशन लाल, मनोज विर्दी, राम नरायण, राम सेवक भारती, छेदी लाल अन्य लोगों ने नम आंखों से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।