पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए निकाली बाइक रैली

नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए निकाली बाइक रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब के युवा लगातार नशे के दलदल में धंसते जा रहे हैं। इसलिए नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूकता के लिए दलित विकास यूथ फेडरेशन द्वारा निकाली गई स्कूटर रैली।

भास्कर न्यूज|लुधियाना

वर्तमानमें युवा नशे की गिरफ्त में फंसकर अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं। कई तरह के नशों का सेवन कर नवयुवक मौत के मुंह में समा रहे हैं। रविवार को नौजवानों में बढ़ रहे नशों के सेवन के खिलाफ दलित विकास यूथ फेडरेशन द्वारा संस्था के चेयरमैन नरेश टांक, पंजाब प्रधान प्रदीप बोहत, वाइस प्रधान सोनू शाह सचिव जोगिंदर धींगान की अगुवाई में स्कूटर मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली को गुरदीप सिंह गोशा प्रधान रवि बाली द्वारा झंडी दिखा कर रवाना किया गया। रैली मान काॅलेज दुगरी से शुरू हो कर लाजपत नगर जाकर समाप्त हुई। रैली के बारे में जानकारी प्रधान बाली ने दी। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में पंजाब के युवा नशे के दलदल में धंसते ही जा रहे हैं। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगोें को जागरूक करने की जरूरत है, ताकि उन्हें नशे के बुरे परिणामों के बारे में पता चल सके। इस अवसर पर विजय चौहान, गौरव झांझोट, राहुल गिल्ल और तरनजीत रंधावा आदि उपस्थित थे।