- Hindi News
- रिटायर्ड प्रिंसिपल टंडन को अर्पित किए श्रद्धा सुमन
रिटायर्ड प्रिंसिपल टंडन को अर्पित किए श्रद्धा सुमन
लुधियाना|आर्या सीनियरसेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल रहे समाजसेवी आेमप्रकाश टंडन छह सितंबर को निधन हो गया था। उनकी आत्मिक शांति के लिए दुगरी फेज वन स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर मेें रस्म पगड़ी रखी गई। इसमें पंडित सुरिंदर कुमार शास्त्री ने मानव जीवन की श्रेष्ठता का वर्णन करते हुए कहा कि मानव देह में ही परमात्मा को प्राप्त किया जा सकता है। इस मौके पर स्वामी शरण, विशाल राय, मोहन कालड़ा, प्रेम प्रकाश, आरती, मोनिका, गौरव टंडन शामिल रहे।