- Hindi News
- कुत्ता काटे तो लगवाएं वैक्सीन के टीके : डॉ. सतीजा
कुत्ता काटे तो लगवाएं वैक्सीन के टीके : डॉ. सतीजा
लुधियाना|नेशनल इंटेग्रेटिडमेडिकल एसोसिएशन (नीमा) की ओर से आयोजित कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (सीएमई) के दौरान डीएमसीएच के डॉक्टर महेश सतीजा ने जागरूक किया। उन्होंने कहा कि कुत्ते के काटने पर 5 वैक्सीन के टीके लगवाने जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि आम तौर पर व्यक्ति कुत्ता काटने के बाद एक ही वैक्सीन लगवाकर काम चलाना चाहता है। ज्यादातर लोग 3 डोज लगवाने के बाद बंद कर देते हैं, लेकिन अगर कुत्ता जिंदा है तो 5 डोज लगवानी जरुरी हैं। उन्होंने बताया कि भारत में हर साल 14.7 मिलियन लोग कुत्ते के काटने का शिकार होते हैं। इनमें से 20 हजार लोगों की मौत रैबीज के कारण होती है। उन्होंने कहा कि फिजिशियन्स को रैबीज के प्रति अपडेट रहना चाहिए, ताकि लोगों को बताया जा सके कि जीरो, 3, 7, 14 28वें दिन डोज लगवाने के लिए जागरुक किया जा सके। इस अवसर पर डॉ. सतिंदर कक्कड़, डॉ. अशोक वर्मा, डॉ. पीपी सिंह, डॉ. रणबीर सिंह, डॉ. आरके गर्ग, डॉ. जीएस खंगूड़ा, डॉ. प्रवीन भल्ला डॉ. जगदेव सिंह केहल समेत कई लोग मौजूद रहे।