- Hindi News
- पंजाब के रमिन्द्र सिंह को स्ट्रांग मैन आॅफ इंडिया का ताज
पंजाब के रमिन्द्र सिंह को स्ट्रांग मैन आॅफ इंडिया का ताज
ओपन नेशनल बेंच प्रेस चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों को ट्राफियां और सर्टीफिकेट्स देकर सम्मानित किया गया। फोटो: भास्कर
भास्कर न्यूज़|लुधियाना
दोदिवसीय ओपन नेशनल बेंच प्रेस चैंपियनशिप (पुरुष महिला वर्ग) रविवार को समाप्त हुई। एक्टिव एंटी करप्शन ग्रुप और स्टेट पावर लिफ्टर्स एसोसिएशन की तरफ से रमेश बांगड़ की अध्यक्षता मे पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। इसमें विधायक मनप्रीत सिंह अयाली, पद्मश्री मदन लाल ढींगरा, गुरदेव शर्मा देबी और रमेश बांगड़ ने विजेताओं को ट्राफियां सर्टीफिकेट्स दिए। ओपन नेशनल बेंच प्रेस चैंपियनशिप पुरुष वर्ग के नतीजों मेंे पंजाब के रमिन्द्र सिंह को स्ट्रांग मैन आॅफ इंडिया और महिला वर्ग में महाराष्ट्र की पल्लवी गोस्वामी ने स्ट्रांग वुमन आॅफ इंडिया के ताज कब्जा लिया।
महिला वर्ग के 90 किलोग्राम वजन में पश्चिमी बंगाल की रणजीता भट्टाचार्य पहले, 82.5 किलो में महाराष्ट्र की वालेरी ठहोड़े पहले, पंजाब की संगीता रानी दूसरे कर्नाटक की लक्ष्मी देवी तीसरे रही। 75 किलो मेंे महाराष्ट्र की पल्लवी पहले दिल्ली की सीमा चोपड़ा द्वतीय रही। 67.5 किलो वजन में यूपी की दीपा प्रथम महाराष्ट्र की चितराली निरगुड़े द्वतीय रही। 60 किलो में दिल्ली की नीतू ने बाजी पहला स्थान पाया। वहीं 56 किलो में महाराष्ट्र की लतिका ने पहला, दिल्ली की जूही दत्ता ने दूसरा पंजाब की जतिंद्र कौर ने तीसरे स्थान पाया। 52 किलो में पंजाब की मनप्रीत पहले, बलविन्दर दूसरे दिल्ली की अणु तीसरे रही। 48 किलो मंे पंजाब की नेहा पहले और जसविंदर द्वतीय रही। 44 किलो में यूपी की दीपिका पहले, मनीषा दूसरे पंजाब की बीरपाल तीसरे रही। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 15 राज्यों असम, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, उतर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, गुजरात, छत्तीसगढ, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, झारखंड से 400 से ज्यादा खिलाड़ी आए। वहीं खिलाड़ियों ने कहा कि वो पंजाब में खासकर लुधियाना के लोगो से मिले प्यार को याद रखेंगे। विधायक अयाली ने आयोजन समिति मेंबरों द्वारा युवा वर्ग को नशे की लत से बचाकर उनका ध्यान खेलों की तरफ लगाने की प्रशंसा करते राज्य सरकार की तरफ से हर तरह की मदद उपलब्ध करवाने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर नवनीत नीटू, मनप्रीत शिबू, हनी बेदी, प्रवीण कुमार, मोनू सभ्रवाल, अमरजीत, किरणप्रीत