पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूनिटी का संदेश लाया ओणम त्योहार

यूनिटी का संदेश लाया ओणम त्योहार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^हमें आपसी भेदभाव भूल देशहित में काम करना चाहिए। सभी धर्मों की इज्जत करते हुए उन्हें फलने फूलने का मौका देना चाहिए। -फादरजॉन, डायरेक्टरसेक्रेड हार्ट स्कूल, साहनेवाल।

^हम लाउड हैं, फन लविंग हैं और जोरों शोरो से सेलिब्रेशन करते हैं। मैं पिछले 5 साल से यहां हूं और फर्क बस इतना है कि हम अपने राज्य में खुले एरिया में ओणम सेलिब्रेट करते हैं और यहां हॉल में। -डॉ.कविता, सीएमसी।

^नेशनल इंटीग्रिटी को दर्शाता है ये पर्व। यहां आकर दूसरे राज्य की संस्कृति को पास से जानने का मौका मिलता है, जोकि अपने आप में एक अनोखा अनुभव है। -दीपकसोहल, टीचरसंत थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल।

प्रीती महावर|लुधियाना preeti.mahawar@dbcorp.in

वैरायटीऔर यूनिटी मिलकर आधुनिक भारत का निर्माण करते हैं। यही यूनिटी रविवार दोपहर किदवई नगर स्थित शिव शक्ति ऑडिटोरियम में दिखी। यहां उदय केरल आर्ट्स एंड स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित ओणम त्योहार को लगभग ढाई सौ केरेलाइट्स ने मिलकर मनाया।

पंजाब में केरला के ट्रेडिशनल डोसे, सांभर और पापड़ के स्वाद ने पूरे हॉल को अपनी मनमोहक खुशबू से महका दिया। यहां सिर्फ केरेलाइट्स, बल्कि पंजाबियों का भी जमावड़ा दिखा। 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशट करीब 15 केरलाइट बच्चों को अवार्ड ऑफ़ एक्सीलेंस दिया गया। बेनेडिक्ट डेनियल, अखिल मोहन, सिमी चाको, अनीता वर्गीस, अयना कैथरीन, रेशमा के, ब्लेस्सी बैजू, फरीज़ा मथव, लीनी विल्सन आदि यहां मौजूद थे।

वहीं एमएलए सुरिंदर डावर, अयप्पा टेंपल जमालपुर के प्रधान पीएन रामानन, सेक्रेड हार्ट स्कूल (साहनेवाल) के डायरेक्टर फादर जॉन, फादर अफिलाष, फादर कुरियाकोस, फादर जीजू, फादर सेबेस्टियन, फादर शिन्तो, फादर मैथ्यू को अवार्ड ऑफ़ ऑनर से सम्मानित किया गया। दिल्ली से आई आरती नैयर और पारवथी रमेश के भरतनाट्यम नृत्य ने सबका मन मोह लिया। सोलो डांस, ग्रुप डांस, प्रेयर और सोलो सांग भी हुए। छोटे से प्रणव, डायना साराह अजी और फेबा एलेग्जेंडर ने अपने डांस सबका दिल जीता। उधर, चंडीगढ़ रोड स्थित केरेला कलादेबी संगठन ने भी ओणम मनाया। यहां मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया और सीएमसी के डायरेक्टर इब्राहिम जी थॉमस यहां चीफ गेस्ट के तौर पर मौजूद थे। यहां भी बच्चों को अवॉर्ड दिए गए।