- Hindi News
- लुधियाना के ध्रुव ने रोपड़ के रमनदीप को हराया
लुधियाना के ध्रुव ने रोपड़ के रमनदीप को हराया
लुिधयाना | शहरके शास्त्री हॉल में चल रही बैडमिंटन चैंपियनशिप के नतीजे रविवार को आए। बुधवार से शुरू हुई जूनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट एंड ओपन पंजाब स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप के ब्वॉयज अंडर-19 के सिंगल्स में लुधियाना के ध्रुव कपिला ने रोपड़ के रमनदीप सिंह को हराया।
ब्वॉयज अंडर-19 के डबल्स में भी ध्रुव और रोपड़ के रमनदीप ने अमृतसर के शुभम और गुरदासपुर के विकास को हराया। गर्ल्स अंडर-19 सिंगल्स में जालंधर की दपाशा ने लुधियाना की अदिति महाजन को, गर्ल्स अंडर-19 डबल्स में लुधियाना की अदिति महाजन और पटियाला की तृषा गोसाईं ने संगरूर की अमनजोत और जालंधर की दपाशा को हराया। मिक्स्ड डबल्स अंडर-19 में जालंधर के दीपक नक्रा और लुधियाना की अदिति महाजन ने गुरदासपुर के वैभव और जालंधर की पारुल ठाकुर को हराया। ब्वॉयज अंडर -17 सिंगल्स में लुधियाना के ध्रुव कपिला ने गुरदासपुर के शिवम शर्मा को हराया। ब्वॉयज अंडर-17 डबल्स में गुरदासपुर के शिवम और जालंधर के प्रज्वल ने लुधियाना के ध्रुव और मिताक्ष गांधी को हराया। गर्ल्स अंडर-17 सिंगल्स में जालंधर की दपाशा ने लुधियाना की सिमरनजीत कौर को हराया। वहीं गर्ल्स अंडर-17 के डबल्स में संगरूर की अमनजोत कौर और अनाम चौहान ने धृति वोहरा और नेहा रानी को हराया। मिक्स्ड डबल्स अंडर-17 में संगरूर के ऋषभ गोयल और अमनजोत कौर ने फाजिल्का के मनप्रीत और शुभप्रीत कौर को मात दी।
इस मौके पर एमएलए भारत भूषण आशु ने विनर्स को इनाम दिए। डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन लुधियाना के प्रधान मोहिन्दर सिंह ग्रेवाल ने मेहमानों का स्वागत किया। पांच दिनों में कुल 246 मैचेस खेले गए। यहां डीबीएएल के वाइस प्रेजिडेंट जय प्रकाश ढंड, जनरल सेक्रेटरी अनुपम कमरिया, टेक्निकल सेक्रेटरी चरणजीत सिंह और एमके चोपड़ा आदि मौजूद थे।