पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फीको के डेलीगेशन ने लास वेगास में की इंटरबाइक एग्जीबिशन में विजिट

फीको के डेलीगेशन ने लास वेगास में की इंटरबाइक एग्जीबिशन में विजिट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फेडरेशनऑफ़ इंडस्ट्रियल एंड कामर्शियल आर्गेनाइजेशन (फीको) के 16 मेंबरी डेलीगेशन ने ज्वाइंट सेक्रेट्री जगतवीर सिंह की अध्यक्षता में अमेरिका के लास वेगास शहर में चल रहे इंटरबाइक 2014 शो में हिस्सा लिया और अमेरिका में हाईएंड साइकिल बनाने वाले इंडस्ट्रियल यूनिट्स का दौरा भी किया। उनके अनुसार शो में डेलीगेशन ने कार्बन और मैग्नीशियम से बनी साइकिल और फोल्डिंग साइकिल भी देखीं जो चीन में बनी हैं।

इन सबके साथ एल्युमीनियम एलाय, टाइटेनियम फ्रेम फोर्क्स, आयल कंट्रोल्ड सस्पेंशन असेंबली और डिस्क ब्रेक्स जैसे फीचर्स के साथ लैस हाईएंड साइकिल भी देखने को मिलीं, यूरोप और अमेरिका साइकिल एक्सपोर्ट करने के इच्छुक कारोबारियों के लिए बहुत जरूरी है की इस तरह के शो देख कर नई टेक्नोलॉजी के बारे में खुद को अपडेट रखें।