कीर्तन कर संगत को निहाल किया
लुधियाना| गुरुद्वाराशहीद बाबा दीप सिंह माडल टाउन एक्सटेंशन में श्री गुरुग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में परधान राजिंदर सिंह बिंदरा की अध्यक्षता में साप्ताहिक कीर्तन दरबार लगाया गया। भाई सर्बजीत सिंह पटना साहिब वालों ने रागी जत्थे के साथ कीर्तन कर संगत को निहाल किया। यहां पर राजिंदर सिंह बिंदरा, गुरदीप सिंह सिब्बल, भाई परधान सिंह, जसविंदर सिंह बंटी, स्वर्णजीत सिंह चावला मौजूद रहे।