- Hindi News
- राम नाम का जाप करने से कामकाज में सफलता मिलती है : नरकेवल बेदी
राम नाम का जाप करने से कामकाज में सफलता मिलती है : नरकेवल बेदी
श्रीराम शरणम श्री राम पार्क में सत्संग सभा
भास्करन्यूज|लुधियाना
अमृतवाणीसत्संग श्रीराम शरणम श्री राम पार्क में सत्संग करते हुए संत नरकेवल बेदी ने कहा कि परमात्मा श्रीराम का नाम स्मरण सर्वश्रेष्ठ है। इसके प्रभाव से सदा सुख शांति बनी रहती है और दुखों का नाश होता है। उन्होंने कहा कि परमात्मा श्रीराम की स्तुति करते रहने से तन का सुख, मन को शांति और आत्मिक आनंद महसूस होता है।
नरकेवल बेदी ने कहा कि राम नाम का जाप सभी प्रकार की अनुकूलताओं का निमित है। यह जाप कामकाज में सफलता प्रदान करता है। जो नित्य प्रतिदिन राम नाम का जाप करता है, उनके काम कभी नहीं रुकते। उन्होंने कहा कि राम नाम ही सुख है। उन्होंने कहा कि कभी किसी का बुरा सोचो। सबका भला सोचने से दुख भी आपको स्पर्श नहीं कर सकता।
सदैव राम नाम का सिमरन करते रहने से सिद्धि प्राप्त होती है। ऐसा करने से जीवन में सुख शांति बनी रहती है।
संत नरकेवल बेदी।